प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीए की एक छात्रा का लगातार पीछा करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
छात्रा की तहरीर के मुताबिक, सारण बिहार निवासी चंदन कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ बीते एक माह से पीछा कर मानसिक उत्पीडऩ कर रहा है। आरोप है कि 31 मार्च को लाइब्रेरी में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की हरकत से तंग आकर छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलानुशासक को लिखित शिकायत की।
कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

