रुपया वापस मांगने पर घर बुला कर पीटा, पीडि़त ने की न्याय की गुहार
प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में जहां सरकार द्वारा अनेकों सुविधाएं मरीजों के लिए दी जा रही हैं। वहीं ठगों का जाल भी फैला हुआ है। जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पीडि़त से 91000 रूपये ठग लिए। जब पीडि़त ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उसे घर बुला अपने दबंग साथियों संग उसकी पिटाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त पक्ष राजेंद्र मिश्र निवासी पूरे भैया थाना अंतू ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि उसने अपने बेटे राहुल को मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय पद पर नौकरी की बहाली हेतु एक कार्यरत वार्ड ब्वाय को 25 सितंबर 2025 को 50 हजार रुपए आनलाइन और 40 हजार रुपए नकद बतौर घूस दिया गया था। काफी दिनों तक जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पैसा वापस मांगा। काफी टालमटोल करने के बाद आरोपी ने 18 हजार रुपए वापस कर दिए।
6 माह बाद जब पीडि़त अपने पैसे मांगा तो आरोपी ने उसे घर बुला अपने दबंग साथियों संग पिटाई कर दी। पीडि़ता ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की है।
बड़ा सवाल यह है कि सरकार की मंशा अस्पताल में आने वाले रोगियों का निशुल्क इलाज की बेहतर व्यवस्था करना है। ऐसे में इस तरह के कर्मचारियों के रहते अस्पताल और सरकार दोनों की साख पर धब्बा लग रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

