प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामपूजन पटेल की धर्म पत्नी श्रीमती कमला देवी, प्रदेश सचिव डॉ बी.प्रसाद बिन्द, जिला उपाध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्जनपुर, झूंसी निवासी बेला सिंह यादव एवं अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष मो. उरुज एडवोकेट निवासी बराई हरखपुर, सोराव के असामयिक निधन पर सपा नेताओं, पदाधिकारियों ने बैठक कर शोक जताया है।
मो .उरुज को उनके गांव के कब्रिस्तान मे सोमवार को दफऩ किया गया तथा बेला सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को छतनाग घाट पर किया गया।
शोक व्यक्त करने वालों मे जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पप्पू लाल निषाद, एम एलसी डॉ मानसिंह यादव,पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल पूर्व विधायक गण जोखू लाल यादव, बासु देव यादव, सत्य वीर मुन्ना, अमर नाथ मौर्य, श्रीमती कमला यादव, निधि यादव,दूध नाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, कमल सिंह यादव, मो शारिक, अरविन्द केसरवानी, संगम लाल मौर्य,डॉ राजेश, आर. एन.यादव, संदीप यादव,इंजी. विक्रम सिंह, कुलदीप यादव सहित पार्टी जनों ने शोक व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

