विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नर्सिंग छात्रों ने दिया संदेश
प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य आदतों के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में नर्सिंग प्रिंसिपल जया जायसवाल, नर्सिंग ट्यूटर गीता कुशवाहा, हरेंद्र शर्मा, नर्सिंग इंचार्ज, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता, पोषण, रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर जानकारी दी। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन सुमित राय ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

