चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस)। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज बी ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए को 22 रन से हराकर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत हासिल किए हैं। विजेता टीम के अंश यादव के अचूक गेंदबाजी ( 6.5 – 1 – 17 – 5 ) कर अपनी टीम की जीत में नायक बने।
मंगलवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआईसी बी ने 31 ओवर में 140 रन ( प्रांजल सिंह 49, मो. श्यान 12 रन, अली वारिस व मो. हमदान तीन – तीन, आबान अहमद 2/16, मो. फरीक अली 1/05, अर्हम अहमद 1/12 ) पर सिमट गई। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए की टीम ने 22.5 ओवर में 118 रन ( मो. हम्माद 36, अनिमेष यादव 34 रन, अंश यादव 5/17, मयंक राय 3/20, मो. श्यान 1/22, कार्तिकेय तिवारी 1/38 ) ही बना सकी। मैच में रविन्द्र आनंद व ऐमन सिद्दीकी ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

