प्रयागराज 7 अप्रैल (आरएनएस) ऑल इंडिया शेयर प्राइस शार्प डीलर एसोसिएशन प्रयागराज के द्वारा 10 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक दीपक पटेल को सोपा गया।
इस ज्ञापन का नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज ने किया।
जिला अध्यक्ष ने विधायक फूलपुर को ज्ञापन सौंपते हुए हुए कहा कि हमारी मांगों को मुख्यमंत्री को पहुंचा कर पूरा करवाने का कष्ट करें। जिस विधायक श्री पटेल ने वहां पर मौजूद कोटेदारों को भरोसा दिलाया कि आपका मांगों का समाधान कराया जाएगा
नवंबर 2021 के खाद्यान्न एवं चीनी की धनराशि कोटेदारों द्वारा नगद जमा की गई थी,जबकि सरकार द्वारा निशुल्क वितरण कराया गया।अत: उक्त जमा धनराज तत्काल वापस कराई जाए। इसके साथ ही कई अन्य मांगों का भी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।
उन्होंने मांग की है कि सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से चंद्र मोहन सिंह, मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष उरुवा, मनोज कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला तहसील अध्यक्ष बारा, सरदार सिंह, रामनाथ यादव, जय राम, देवी प्रसाद, प्रेमराज सिंह, राजित राम यादव, रवि शंकर शुक्ला, शिवनाथ तिवारी, सुकेश कुमार, रजनीश कुमार, सौरभ कुमार केसरवानी, युवराज सिंह और मनीष कुमार द्विवेदी सहित सैंकड़ों कोटेदार उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

