लखनऊ 7 अप्रैल (आरएनएस )थाना महानगर पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस के मुताबिक अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र राम प्रसाद, निवासी भीखमपुर पेपरमिल थाना महानगर, लखनऊ के विरुद्ध माननीय न्यायालय अतिरिक्त न्यायालय कक्ष संख्या-1, लखनऊ द्वारा वाद संख्या 113681/23, 113682/23 व 113683/23 धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।बताया गया कि अभियुक्त लोगों से चेक के माध्यम से धनराशि लेता था और बदले में चेक देता था, जो बाद में भुगतान के समय बाउंस हो जाते थे। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।थाना महानगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके पते 539 ग/36, भीखमपुर पेपरमिल थाना महानगर, लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की आयु लगभग 40 वर्ष बताई गई है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार तथा कांस्टेबल बिरंजन पाल शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

