लखनऊ 7 अप्रैल (आरएनएस ),थाना हजरतगंज पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, लखनऊ द्वारा वाद संख्या 6427/17, अपराध संख्या 134/17 धारा 279, 304ए और 427 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत वांछित अभियुक्त हर्ष कुमार साहू पुत्र संजय कुमार साहू, निवासी 188/74 हाजा दुर्गा प्रसाद, मसकगंज थाना वजीरगंज, लखनऊ के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम ने वारंट में अंकित पते पर दबिश देते हुए अभियुक्त को वारंट से अवगत कराया और उसे उसके निवास स्थान थाना वजीरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की आयु लगभग 36 वर्ष बताई गई है।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह तथा उपनिरीक्षक अरुण कुमार, थाना हजरतगंज शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

