सुल्तानपुर 7 अप्रैल (आरएनएस )। केंद्रीय संचार मंत्री माधवराव सिंधिया की पहल पर भारतीय डाक सेवा को 21वीं सदी के अनुरूप आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। ‘एन-नेक्स्टÓ योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित कमला नेहरू तकनीकी संस्थान के उपडाकघर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक डाकघर के रूप में विकसित किया गया है।
इस नवनिर्मित डाकघर का उद्घाटन प्रयागराज रीजन के पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने किया और इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल डाक विभाग के आधुनिकीकरण का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को डाक विभाग की योजनाओं से जोडऩे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी की मेहनत और सरकार की मंशा की सराहना करते हुए कहा कि सुल्तानपुर ने एक बार फिर डाक विभाग को नई दिशा देने का कार्य किया है। यह हाईटेक डाकघर आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं के साथ ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक ए.के. त्रिपाठी, पवन मिश्रा, वरिष्ठ निरीक्षक दीपक मौर्य, कादीपुर से पवन त्रिपाठी, विकास सिंह, स्टेनो के.के. मिश्रा, आदर्श वर्मा, दीक्षा, आकांक्षा, शिवांगी, एएसके चौबे (पोस्टमास्टर) सहित संस्थान के प्रोफेसर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से क्षेत्र में डाक सेवाओं को नई गति मिलेगी और युवा वर्ग को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डाक विभाग से जोडऩे में मदद मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

