बल्दीराय/सुलतानपुर 7 अप्रैल (आरएनएस )। बल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर बाजार में सुबह सात बजे महताब निवासी दाऊदपुर की पुत्री अलीशा उम्र लगभग सात वर्ष सुबह अरबी पढ़कर घर वापस आ रही थी तभी सुलतानपुर की तरफ से तेज रफ़्तार आ रही सेंट्रो कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक गाडी लेकर फरार हो गया। आनन फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बच्ची को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। खोजबीन के बाद सीसीटीवी कैमरे से गाडी नंबर मिला। जिसकी सूचना चौकी वलीपुर को दे दी गई है। चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

