सुल्तानपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के भदैया ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पतीपुर में वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक विद्यालय बच्चों का केवल शैक्षिक ही नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करते हैं। इस दौरान बच्चों ने कंठ में बसो हे शारदे मां , आलू की निकली बारात , नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान एवं जैसी करनी वैसी भरनी जैसे सामाजिक विषयों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, जिसे देखकर अभिभावक भावुक और प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राम केश भास्कर ने की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी शर्मा मंत्री राज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया,कल्हू पाल,विपिन यादव, मुन्ना लाल,ग्राम प्रधान कमलेश यादव अपना दल की महिला जिला अध्यक्ष गीता वर्मा उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

