सहकारी गन्ना समिति की बैठक में बजट पास,कार्यालय सुधार के प्रस्ताव पर भी मुहर
सुलतानपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। सहकारी गन्ना विकास समिति लि0 सुलतानपुर की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में गन्ना किसानों के हित में बड़े और अहम फैसले लिए गए। रूद्रनगर स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष शिवपाल सिंह उर्फ गांधी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी की मौजूदगी में सचिव तुलसीराम यादव ने वार्षिक बजट प्रस्तुत किया, जिस पर मुहर लगाते हुए इसे पास कर दिया गया। बैठक में समिति कार्यालय की रंगाई-पुताई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक वर्मा, गन्ना पर्यवेक्षक अजय प्रताप सिंह, अपराजिता तिवारी तथा चीनी मिल हैदरगढ़ के प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह की उपस्थिति रही।संचालन मण्डल के सदस्य अशोक कुमार वर्मा, काली सहाय पाठक, ओंकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में डेलीगेट अरविन्द सिंह, रमेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राम सिंह, नन्हें सिंह, सुनील पाठक, राजाराम वर्मा आदि बैठक में शामिल रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों को गन्ना किसानों के लिए राहतभरा और लाभकारी बताया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

