कुशीनगर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़त पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर करवाई की मांग की है।
पीडि़त पत्रकार पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के बलोचहा निवासी एवं एक हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता विनय उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को संबोधित दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि पडरौना नगर पालिका के अध्यक्ष का सरकारी गनर ने सार्वजनिक रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी भी दी। घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पीडि़त पत्रकार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से फोन पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय गनर का पक्ष लिया गया। इस घटना से पत्रकार सहित पूरा परिवार आहत है। इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। पीडि़त ने अपने लिखित शिकायत में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार पत्रकार को समाज के सामने अपमानित करना न केवल व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी कमजोर करता है। इस मामले ने अब मामला तूल पकड़ लिया है और स्थानीय पत्रकार संगठनों द्वारा भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सभी की नजरें अब पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के निर्देश दिए है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

