कुशीनगर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सनेरामल छपरा गांव निवासी अधिवक्ता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित हत्याकांड के मामले में आरोपी पुत्र एवं बहू को मय आला कत्ल लकड़ी के दो अदद फट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुशीनगर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 07 अप्रैल को पडरौना कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 187/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों में राघवेन्द्र कुमार दीक्षित पुत्र स्व0 प्रसिद्ध नरायण दीक्षित साकिन सनेरामल छपरा थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर, एक महिला अभियुक्त को मय आला कत्ल दो अदद लकड़ी के फट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

