गोंण्डा 7 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में चल रही नियमित योग कक्षा में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया गया और योग से होने वाले लाभ पर प्रकाश भी डाला गया। योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित सभी साधकों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, चिंता एवं जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को संतुलित आहार, दिनचर्या एवं सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया।योगाचार्य ने बताया कि श्याम मंदिर,गांधी पार्क और प्रेरणा पार्क में संचालित यह नियमित योग कक्षाओं में निरंतर लोगों को स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान जीवन की ओर प्रेरित कर रही है।
शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, राजेश, मुकेश, दीपक, ऋषभ, अनमोल, अरिहंत जैन,छवि, राशि,मेघा,नीतू, मीनू, रचना,रुचि, रोशनी, नीलम,बेनू,सीमा, श्वेता सहित अन्य जऩ मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

