:-प्राथमिक विद्यालय नगरा का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।
अलावल देवरिया (गोण्डा) 7 अप्रैल। शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा उक्त बातें मनकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ी के मजरा नगरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधान अरुणेश यादव ने कही। प्राथमिक विद्यालय में 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के साथ ही विद्यालय की तरफ से छात्राओं को गिफ्ट भी दिया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती उमेश पांडेय सहायक अध्यापक विवेक तिवारी तथा शिक्षामित्र मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान गढ़ी अरूणेश यादव ने छात्र-छात्राओं कहा कि जीवन में सफल बनने के लिए कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरन्तर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में जिन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
इस दौरान पुरस्कार देकर ग्राम प्रधान गढ़ी अरूणेश यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

