नवाबगंज (गोण्डा) 7 अप्रैल। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने का पुलिस खुलासा करते हुए छ: नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर और बांका भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सोमवार को अंकित उर्फ छल्लू यादव, शोभा देवी, नेहा यादव, अंजली यादव व भरत यादव को पटपरगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया। वहीं मंगलवार को मुख्य आरोपी राहुल यादव को तुलसीपुर मांझा गुरूशरन पुरवा से दबोच लिया गया। बताया कि रविवार की सायं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने रामरंग पर हमला कर दिया। जिसमें राहुल यादव ने ट्रैक्टर से रामरंग को कुचल दिया और फिर ट्रैक्टर घुमाकर दोबारा चढ़ा दिया। वहीं अंकित यादव ने बांके से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल गोण्डा में रामरंग की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त महिन्द्रा 365 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर और बांका बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

