करनैलगंज(गोण्डा) 7 अप्रैल। करनैलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। करनैलगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर गोंडा की तरफ से लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस तेज रफ्तार से जा रही थी, उसी बीच एक महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि महिला काफी देर से ट्रेन आने का इंतजार करती रही जैसे ही ट्रेन पहुंची कि महिला कूद गई। उसका शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। उसका चेहरा पूरी तरह से गायब हो गया, उसका हाथ काफी दूर कटकर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्त ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने महिला के ट्रेन के सामने कूदने की बात बताई जा रही है। उसका चेहरा बुरी तरह बर्बाद हो गया है। उसके हाथ पर प्रहलाद की औरत लिखा हुआ है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

