पुरुलिया 7 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के जंगल महल क्षेत्र में मंगलवार सुबह माओवादी पोस्टर मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह पुरुलिया जिले के बलरामपुर के घाटबेरा इलाके में दीवार पर सफेद कागज पर लाल स्याही से लिखे कई पोस्टर देखे गए। पोस्टर में चेतावनी दी गई है। घरों के बंटवारे में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। पोस्टरों में नीचे माओवादी लिखा हुआ है।
गौरतलब है कि एक समय ये सभी इलाके माओवादियों के लिए आश्रयस्थल बन गए थे। राज्य में बदलाव के बाद से इन इलाकों में माओवादी गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं। इस घटना के सामने आने से इलाके में सनसनी है। पोस्टर किसने लगाया पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।पोस्टरों में स्थानीय मुद्दों पर ज़ोर दिया गया था, जैसे कि जंगलमहल क्षेत्र में सही सड़कों का निर्माण, रोजग़ार के अवसर, उन लोगों के लिए आवास जिन्हें कथित तौर पर सरकारी योजनाओं से बाहर रखा गया है, और कई आवास आवंटनों में हुई अनियमितताओं की जांच। इन पोस्टरों में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ब्लॉक-स्तर के अधिकारियों के लिए चेतावनियां भी शामिल थीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

