कहा- भाजपा की ‘वॉशिंग मशीनÓ में जाने वाला तुरंत ‘संतÓ बन जाता है
कोलकाता 7 अप्रैल (आरएनएस)। जिस कथित कुख्यात सोना पप्पू को पुलिस व ईडी तलाश कर भी नहीं खोज पा रही है। वहीं आरोपी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव होकर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया और तमाम आरोप लगाएं। सोना पप्पू के कसबा स्थित उसके घर की तलाशी लेने के बाद भी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) को उसका कोई सुराग नहीं मिला। कसबा थाने के ओसी को चुनाव आयोग ने इस आधार पर सस्पेंड कर दिया है कि सक्रिय अपराधियों की सूची में सोना पप्पू का नाम थाने में क्यों नहीं था। इन सब घटनाक्रमों के बीच, विश्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पूÓ आज एक बार फिर लाइव आया। लाइव आकर उसने ठीक वैसे ही जैसे पिछली बार किया था। सोना पप्पू ने दावा किया कि उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सामने आने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके तुरंत बाद, उसने भाजपा नेता राकेश सिंह पर आरोप लगाया, जिसे हाल ही में जमानत मिली थी। उसने दावा किया कि कई कानूनी मामलों का सामना करने के बावजूद, राकेश को कभी भी ‘बदमाशÓ नहीं कहा गया। उसने आगे आरोप लगाया कि उक्त भाजपा नेता का शुभेंदु के साथ ‘संबंधÓ है। इसके अलावा, उसने दावा किया कि उसके घर पर ईडी की तलाशी के दौरान, उसकी पत्नी और बुजुर्ग पिता को ‘परेशानÓ किया गया। कार में बैठे हुए पप्पू ने कहा, मुझे एक बार फिर लाइव आना पड़ा है। इस बार, मैं एक ब्रेकिंग खबर देना चाहता हूं। बदमाश राकेश सिंह, वसूली करने वाला राकेश सिंह, जिस पर रेप और एनडीपीएस उल्लंघन सहित अनगिनत मामलों में आरोप है को पोर्ट इलाके से भाजपा का उम्मीदवार बन गया है। वैसे, भाजपा ने अभी तक कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सोमवार को, कलकत्ता हाई कोर्ट ने राकेश को अंतरिम जमानत दे दी। इस घटनाक्रम के बाद, यह अटकलें लगने लगीं कि राकेश सचमुच पोर्ट इलाके से भाजपा का उम्मीदवार बन सकता है। इन्हीं अटकलों का जि़क्र करते हुए पप्पू ने जोर देकर कहा, Óगोदी मीडियाÓ कहां चला गया? वे यह रिपोर्ट क्यों नहीं कर रहे हैं कि बदमाश राकेश भाजपा का उम्मीदवार बन गया है? फिर भी, जब मेरी बात आती है, तो वे लगातार मुझे एक अपराधी और वसूली करने वाले के तौर पर पेश करते हैं। पप्पू ने आगे दावा किया कि किसी भी पुलिस थाने में उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं है। उन्होंने ऐलान किया, अगर किसी भी पुलिस थाने में मेरे नाम पर वसूली का एक भी मामला मिल जाए, तो मैं फांसी पर चढऩे के लिए तैयार हूं।
पप्पू का कहना है कि राकेश के खिलाफ तो जबरन वसूली का केस दर्ज है, लेकिन उनके खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा, चंदू खान नाम के एक बुजुर्ग ने राकेश के खिलाफ जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। उनके साथ मारपीट की गई और उनकी जमीन के साथ ही 4 करोड़ रुपये ज़बरदस्ती छीन लिए गए। वही राकेश अब भाजपा के उम्मीदवार हैं। पप्पू ने आगे दावा किया कि जहां केंद्रीय एजेंसियों ने उनके घर पर छापे मारे हैं, वहीं राकेश के घर पर कभी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पप्पू ने सवाल उठाया, क्या उन्होंने एजेंसियों को खरीद लिया है? इसके तुरंत बाद, उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश और शुभेंदु के बीच मिलीभगत है। उन्होंने कहा, राकेश सिंह और शुभेंदु जबरन वसूली से मिले पैसे को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं। यही वजह है कि शुभेंदु ने राकेश को पोर्ट इलाके से चुनाव लडऩे के लिए टिकट दिया! एक बार जब आप भाजपा की ‘वाशिंग मशीनÓ में चले जाते हैं, तो आपको तुरंत ही ‘संतÓ मान लिया जाता है फिर आप अपराधी नहीं रहते। पप्पू ने आरोप लगाया है कि छापे के दौरान ईडी के गैर-बंगाली अधिकारियों ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं। उनके शब्दों में, गैर-बंगाली अधिकारियों ने बंगालियों के बारे में अपमानजनक बातें कहीं। मेरे पिता ने रोते हुए बताया कि उन्हें सिर्फ इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे बंगाली हैं। बंगाली कोई कमतर लोग नहीं हैं! इसके तुरंत बाद, उन्होंने घोषणा की, आप मुझ पर चाहे जितना भी हमला करें, बंगाल एक बार फिर जीतेगा। अभिषेक बनर्जी जिंदाबाद! ममता बनर्जी जिंदाबाद! ‘मां, माटी, मानुषÓ जिंदाबाद! सोना यहीं नहीं रुका बरन उन्होंने आगे कहा, आप मेरा मनोबल नहीं तोड़ पाएंगे। मैं किसी भी प्रलोभन के आगे नहीं झुकता। ‘मां, माटी, मानुषÓ जि़ंदाबाद। मैं 4 तारीख [मई] के बाद फिर से लाइव आऊंगा। संयोग से, उस दिन विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होनी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

