रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने गुढियारी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और सहायता केंद्र में अनियमितताओं के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।यह घेराव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुबोध हरितवाल ने अधिकारियों को बाहर बुलाकर धूप में ही चर्चा की और कहा कि आम जनता भीषण गर्मी में परेशान है, इसलिए अधिकारियों को भी जमीनी हकीकत समझनी चाहिए।प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि गुढियारी क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से बिना सूचना के रात में बिजली गुल हो रही है और सुबह तक बहाल होने का कोई निश्चित समय नहीं रहता। साथ ही, बिजली विभाग के सहायता केंद्र में कॉल रिसीव नहीं होने या फोन काट देने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये हैं प्रमुख मांगेंरातभर हो रही बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए
लाइनमैन की पर्याप्त व्यवस्था की जाएफ्यूज और डीओ बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएओवरलोड के कारण खराब हो रहे ट्रांसफॉर्मरों की संख्या बढ़ाई जाएसहायता केंद्र में कॉल रिसीव न करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएअधिकारियों ने दिया आश्वासनमामले में विभाग के अधिकारी महेश ठाकुर और रामकुमार साहू ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही सहायता केंद्र के ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई।प्रदर्शन के दौरान पूर्व महापौर एजाज ढेबर, ब्लॉक अध्यक्ष सुधा सरोज, किशन बाजारी, सुंदर जोगी, रमाकांत शर्मा, अमित काचलवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

