अंकारा,08 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्की के अंकारा में आयोजित उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन में एक के बाद एक बड़े झटके दे रहे हैं। अब उन्होंने नाटो में पर्याप्त योगदान न देने के लिए स्पेन की आलोचना की और अपने वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद करने का आदेश दे दिया। ट्रंप ने मैड्रिड को नाटो में एक भयानक भागीदार बताया और कहा कि वह स्पेन के साथ कोई व्यापार नहीं करना चाहते।
नाटो महासचिव मार्क रुट्टे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, स्पेन नाटो में एक बेहद खराब साझेदार है। वे न तो भाग लेते हैं, न ही भुगतान करते हैं। मैं स्पेन से कोई संबंध नहीं रखना चाहता। कृपया स्पेन के साथ सभी व्यापार बंद कर दें, जिसमें यात्राएं भी शामिल हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि उनसे बात भी मत करो। वे निकम्मे और बुरे लोग हैं, कुछ और भी हैं, लेकिन स्पेन खासकर है।
स्पेन के रक्षा खर्च को लेकर ट्रंप का उनके साथ विवाद चल रहा है। स्पेन नाटो का एकमात्र सदस्य है, जिसने पिछले साल 2035 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद का 5 प्रतिशत रक्षा पर खर्च करने की प्रतिबद्धता नहीं जताई है। नाटो सहयोगियों ने एक बार पहले रक्षा खर्च को दोगुने से अधिक करने की प्रतिबद्धता जताई थी, जबकि स्पेन इकलौता दक्षिणी यूरोपीय देश है, जिसने यह लक्ष्य अस्वीकार कर दिया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

