नईदिल्ली ,07 अपै्रल (आरएनएस)। असम पुलिस मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पहुंची है। उनके साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस खेड़ा से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए आरोपों पर पूछताछ करना चाहती है। असम से 4 पुलिस अधिकारी दिल्ली आए हैं। उन्होंने यहां पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया था, जिसके बाद वे साथ में निजामुद्दीन स्थित आवास पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि खेड़ा घर पर मौजूद नहीं हैं, वह बाहर गए हुए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी उनका इंतजार कर रहे हैं ताकि उनसे मुलाकात हो सके।
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुलिस खेड़ा को अपने साथ गुवाहाटी ले जा सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं के खेड़ा के आवास पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस से भी संबंधित मामले में जानकारी ली जा रही है।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन खेड़ा ने असम विधानसभा चुनाव से पहले सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशों में बड़ी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। खेड़ा ने गौरव गोगोई के साथ दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि रिनिकी के पास 3 देशों के पासपोर्ट हैं, जिसमें मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और एंटीगुआ-बरमुडा शामिल है। आरोप है कि सरमा के पास दुबई में 2 संपत्ति और अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये की कंपनी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

