रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर में अवैध शराब घोटाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने कुम्हारी (दुर्ग) स्थित डिस्टलरी से 3 और वाहनों को जब्त किया है। इससे पहले इस मामले में 16 वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके हैं, जिससे पूरे नेटवर्क के संगठित होने के संकेत मिले हैं।जांच में सामने आया है कि अवैध शराब के परिवहन के लिए भरोसेमंद लोगों का उपयोग किया जाता था। डिस्टलरी से शराब उठाकर उसे शासकीय दुकानों तक पहुंचाया जाता था, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों से बड़े पैमाने पर शराब परिवहन के प्रमाण मिले हैं। पुलिस को डिजिटल और भौतिक दोनों तरह के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की कडिय़ों को जोड़ा जा रहा है।जांच के दौरान वाहन ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके आधार पर कई और संदिग्ध वाहनों की पहचान कर निगरानी शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि यह घोटाला संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था और इसमें कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जिले में अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई और निगरानी जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

