रायपुर,07 अप्रैल (आरएनएस)। शराब घोटाले से जुड़ी जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा कार्रवाई में अवैध शराब परिवहन के मामले में 3 और वाहनों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित डिस्टलरी से जुड़ी बताई जा रही है, जहां से अवैध तरीके से शराब की सप्लाई की जा रही थी।जांच एजेंसियों को मिले डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ है कि इन वाहनों के जरिए शासकीय शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। इस पूरे नेटवर्क में परिवहन के लिए भरोसेमंद लोगों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे लंबे समय तक यह खेल बिना पकड़े चलता रहा।बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक कुल 16 वाहनों की जब्ती हो चुकी है, जबकि हालिया कार्रवाई के बाद यह संख्या और बढ़ गई है। जांच एजेंसियां अब भी अन्य संदिग्ध वाहनों और लोगों की पहचान में जुटी हुई हैं।अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की संभावना है।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

