मीरजापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की मीरजापुर पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके चोरी करने का तरीका जान पुलिस भी हैरत में पड़ गयी। यहां थाना कोतवाली शहर व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए मौके से 4 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 2 बाइक, 11 इंजन, 3 चेचिस व बाइक के पार्ट बरामद किए हैं।
मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में
अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब शहर कोतवाली व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने जरिए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया तो उसके पास से 1 चोरी की बाइक बरामद की गयी।
बाद में पवन की निशानदेही पर उसके अन्य तीन साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज, जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की 1 अन्य बाइक (कुल 2 बाइक), 11 इंजन, 3 कटी हुई चेचिस, 6 सेलेन्सर, 4 बाइक की टंकी, 22 बाइक की रिंग व बाइक के अन्य पाट्र्स बरामद किया गया। जिन्हें आवश्यक कार्यवाही के पश्चात जेल भेजा गया है।
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार बाइक चोरों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उन लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर बाइक की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है, ताकि किसी को संदेह न हो। बाद में चोरी की बाइकों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो। इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ शहर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बाइक चोरों का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए 15,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

