मीरजापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के बीजेपी के नए जिला कार्यसमिति में दागियों का भरमार है. जिला उपाध्यक्ष ,जिला महामंत्री और सदस्य दागी जिन्हें पदाधिकारी बनाया गया है। सदस्य के खिलाफ तो वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर में 10 मुकदमे दर्ज हैं, जिला उपाध्यक्ष पर 307 के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है, वहीं जिला महामंत्री पर 304 ए का मुकदमा दर्ज है.
मीरजापुर जिला स्तरीय कार्यसमिति विवादों के घेरे में है.हिस्ट्रीशीटर के बाद अब जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और सदस्य दागी पाये गए है.जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर पर शहर कोतवाली में 307, 352, 427, 506, 504, 323, 148 और 147 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है. वही जिला महामंत्री डॉ सी एल बिंद पर देहात कोतवाली 304्र का मुकदमा दर्ज है. वही सदस्य चंद्रभूषण उपाध्याय पर मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी के थानों में कुल 10 मुकदमा दर्ज है. इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज का कहना है कि यह सभी हमारे सक्रिय सदस्य हैं काफी दिनों से बीजेपी में रहकर संगठन का काम कर रहे हैं इस तरह की जानकारी मेरे पास कोई नहीं है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

