मीरजापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी व ग्राम प्रधान अमरेश दुबे ने व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव में घूम कर अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में स्कूल चलो अभियान के बैनर और जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर निकले। बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण करते हुए एक भी बच्चा छूटे ना, संकल्प हमारा टूटे ना, और पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे देश का मान बढ़ाएंगे जैसे नारों से शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। गांव के लोगों ने भी रैली को देखा और बच्चों के उत्साह की सराहना की। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अभिभावकों को निशुल्क यूनिफॉर्म, पुस्तकें और मध्याह्न भोजन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक बच्चों को विद्यालय से जोडऩा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बना सके। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक बच्चों के साथ पूरे समय मौजूद रहे और रैली को सफल बनाने में सहयोग किया। छात्रों के अनुशासन के साथ पूरे गांव में रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर ग्राम प्रधान अमरेश दुबे, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्या, किशुन लाल विश्वकर्मा, अमरेश चन्द तिवारी, राजेश कुमार, विशाल वर्मा,पवन कुमार,सुधा देवी, अमरनाथ, आलोक कुमार मौर्या, राजभवन समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

