लालगंज, मीरजापुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कोठी ग्राम पंचायत के बेलाही मौजा स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में कृषि विभाग के सौजन्य से लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ द्वय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, अंशुल हिंदल ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान बीटीएम पवन कुमार सिंह ने बताया कि 22 किसानों के सापेक्ष 19 किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री हुआ है। तीन किसानों में 1 किसान के पिता का नाम व फेशियल मैच नहीं कर रहा है। वहीं दो किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने के कारण फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कैंप अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बनाई गई सूची को देखा। बीटीएम पवन कुमार ने बताया कि कैंप के माध्यम से मिस मैच के त्रुटियों को मौके पर ठीक करते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराया गया। इससे किसानों को अनावश्यक भाग दौड़ से राहत मिली है और प्रक्रिया सरलता से पूरी हुई है। कैंप का उद्देश्य है कि किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

