रुड़की,07 अपै्रल (आरएनएस)। लक्सर तहसील मुख्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और नगरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। तहसील दिवस में कुल 53 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया। मंगलवार को लक्सर तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश, बिजली आपूर्ति, पेयजल और जल निकासी पानी की निकासी से संबंधित रहीं।अधिकारियों को सख्त निर्देश एसडीएम सौरभ असवाल ने शेष 41 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को हस्तांतरित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतों की जमीनी हकीकत जानें और पारदर्शिता के साथ उनका निस्तारण कर तहसील को रिपोर्ट सौंपें। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी निस्तारण में लापरवाही करता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

