रुड़की,07 अपै्रल (आरएनएस)। त्र में इन दिनों बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई का समय चल रहा है, बारिश और हवा ने तेज गति पकड़ रखी है। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल दोनों ही बारिश की मार झेल रही हैं। क्षेत्र के किसान अनीस, कवीन्द्र, पूरण पाल और मोहित सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते लगभग 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फसल पूरी तरह तैयार थी और कटाई का काम शुरू हो चुका था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

