रुड़की,07 अपै्रल (आरएनएस)। सरकार की पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने की योजना के तहत अब राशन कार्ड धारकों की थाली में मंडुवा (रागी) भी नजर आएगा। अप्रैल और मई में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पौष्टिक मंडुवा बांटा जाएगा। रुड़की में सरकारी गोदाम से राशन डीलरों ने मंडुवे का उठान शुरू कर दिया है। जल्द ही यह नजदीकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपलब्ध होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि समय पर उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। प्रत्येक राशन कार्ड पर दो किलो मंडुवा दिया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

