रुड़की,07 अपै्रल (आरएनएस)। कस्बे में पानी की निकासी सही तरीके से न होने पर सड़कों पर पानी भरा है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है। कस्बा भगवानपुर से रायपुर को जोडऩे वाले मार्ग पर पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है और सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे सड़क में भरे पानी से गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

