रुड़की,07 अपै्रल (आरएनएस)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्र शेखर बिष्ट ने छात्रों को स्वस्थ रहने और दूसरों को भी सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों की ओर से नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन, कविता लेखन, पोस्टर निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों को कविता, लेख और अनुच्छेद लेखन, कक्षा 4 को पोस्टर निर्माण तथा कक्षा 2 के बच्चों को स्लोगन लेखन का विषय दिया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

