अभिनेत्री तृषा कृष्णन कुछ दिनों से अभिनेता थलापति विजय के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। यह अलग बात है कि दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बीच, खबरें आईं कि तृषा फिल्मों से संन्यास ले रही हैं। वह किसी अमीर व्यवसायी के साथ शादी करने वाली हैं। इन तमाम अटकलों पर आखिरकार तृषा ने चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट साझा किया है।
तृषा ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लगाई जाने वाली तमाम अटकलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, लगता है कि मैंने फिल्में छोड़ दी हैं। किसी अमीर व्यवसायी से शादी कर ली है और 4 बच्चों की मां भी बन गई हूं, जो कल ही 2 साल के हो गए! क्या कुछ और जोडऩा बाकी है या सारा मनगढ़ंत कोटा आज ही पूरा हो गया? अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट से तमाम अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है।
बीते कुछ महीनों से विजय और तृषा के बीच कथित रिश्ता होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन चर्चाओं को हवा तब मिली जब अभिनेता की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने उन्हें तलाक देने की बात कही थी। यही नहीं, संगीता ने विजय पर किसी अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध हो का जिक्र भी किया था। काम की बात करें, तो तृषा को आने वाले दिनों में फिल्म करुप्पु में देखा जाएगा। इसमें उनके साथ सूर्या नजर आएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

