सोहम शाह ने जब से तुम्बाड 2 का आधिकारिक ऐलान किया है, यह चर्चा में बनी हुई है। फैंस इसलिए भी खुश है, क्योंकि सीक्वल में दोहरा रंग जमाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हो गए हैं। निर्देशन की कमान आदेश प्रसाद ने संभाली है, जबकि निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पैन स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। इस बीच, निर्माताओं ने तुम्बाड 2 का आधिकारिक मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है।
सोहम ने तुम्बाड 2 का मोशन पोस्टर जारी करते हुए लिखा, हर संत का एक अतीत होता है। हर पापी का एक भविष्य होता है। पाप की विरासत लौटकर आती है, लोभ का चक्र चलता रहता है…एक बार फिर, तुम्बाड की दुनिया में आपका स्वागत है! पोस्टर में पूर्ति की देवी की एक झलक को दिखाया गया है। इससे पहले, उन्होंने सेट से मुहूर्त शॉट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
तुम्बाड 2 उन बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सोहम शाह के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी ज़्यादा बढ़ा दी है.
तुम्बाड के साथ सोहम शाह ने वाकई में सिनेमा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की थी, जहां इस फिल्म ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे अच्छी फैंटेसी फोकलोर फिल्मों में से एक माना जाता है, वहीं 2024 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज इंडियन फिल्म बन गई.
तुम्बाड 2 का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं और इसकी कमान एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत संभाली है. उनके साथ पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा भी जुड़े हैं, जो आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

