साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कल यानी 8 अप्रैल को 44 साल के होने जा रहे हैं. इससे पहले अल्लू अर्जुन की अगली मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म एए22xए6 खूब चर्चा में है. फैंस को इंतजार है कि अल्लू अर्जुन अपने 44वें बर्थडे पर फिल्म से बड़ा तोहफा देंगे और फैंस का सपना सच भी हो गया है. कल यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन की फिल्म से टाइटल पोस्टर जारी होगा. इसकी जानकारी मेकर्स सनपिक्चर्स ने एक टीजर पोस्टर जारी कर दी है. इस टीजर पोस्टर में एक दानव का हाथ दिख रहा है, जिसके बड़े-बड़े नाखून हैं. इस पोस्टर ने अल्लू अर्जुन के फैंस की बेचैनी को और भी ज्यादा बढ़ दिया है.
अल्लू अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर एटली ने भी इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया है और इसके कैप्शन में लिखा है, धमाके लिए तैयार रहे, कल सुबह 11 बजे फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी होगा. अब अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी की साथ में पहली फिल्म ने उनके फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है. क्योंकि इस पोस्टर को देखने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के मन में अलग-अलग ख्याल आ रहे हैं. इस पोस्ट पर अलग-अलग टाइटल बता रहे हैं. फिलहाल फिल्म का नाम एए22xए6 है, लेकिन कल फिल्म का असली टाइटल सबके सामने होगा.
बता दें, शाहरुख खान के साथ जवान बनाने के बाद से एटली इस फिल्म पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी. दीपिका इससे पहले एटली के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी हैं. अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका की यह पहली फिल्म है. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के स्टंट और एक्शन के कुछ सीन भी पहले ही सामने आ चुके हैं. अब कल अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को फिल्म से क्या-क्या और कितना खास तोहफा मिलेगा यह तो कल ही पता चलेगा. मेकर्स टाइटल पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर सकते हैं. हो सकता है कि फिल्म की स्टारकास्ट के नाम भी सामने आ जाए.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

