रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शराब घोटाले की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग स्थित डिस्टलरी से तीन वाहनों को जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में किया जा रहा था।
प्राथमिक जांच में डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि इन वाहनों के जरिए डिस्टलरी से सीधे कुछ चयनित शासकीय शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के लिए डिस्टलरी संचालक अपने विश्वसनीय लोगों के माध्यम से छोटे ट्रांसपोर्टरों की गाडिय़ों का उपयोग कर रहा था।
यह कार्रवाई शराब घोटाला प्रकरण क्रमांक 04/2024 के तहत की गई है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जांच जारी है। इससे पहले भी बिलासपुर और मुंगेली जिले की डिस्टलरियों से कुल 16 वाहनों को जब्त किया जा चुका है।
जांच एजेंसी के अनुसार, अवैध शराब परिवहन के लिए कुछ विशेष वाहनों का बार-बार उपयोग किया जाता था, जिन्हें साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर चिन्हित किया गया। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ अन्य वाहनों का इस्तेमाल कर बाद में उन्हें स्क्रैप कर दिया गया या अन्य कार्यों में लगा दिया गया है।
फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

