रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में बुधवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिनों के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियम की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है। हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकता है। वहीं, इस दौरान तेज हवाएं लगने की भी संभावना है। राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है।
मौसम में किस कारण से बदलाव
बंगाल में बनी ट्रफ लाइन का असर छत्तीसगढ़ में देखने का मिल रहा है। जिस कारण से अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक राज्य में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कैसा रहा तापमान
बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले का दर्ज किया गया है। जिले में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था लेकिन मौसम में आए बदलाव के कारण गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर जिले का दर्ज किया गया है। अंबिकापुर जिले का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में मौसम सामान्य बना हुआ है। लोगों को गर्मी से हल्की राहत है। रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है।
एसएस
0

