0 वर्ष 2026-27 का बजट बहुमत से पारित
0 लाखेनगर में शहीद डीएसपी आकाश गिरेपुंजे, वामन राव लाखे तथा वीर सावरकर की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। नगरनिगम के हंगामेदार सामान्य सभा की बैठक 10 अप्रैल को होगी। पिछली सामान्य सभा में नगर निगम का वर्ष 2026-27 का बजट बहुमत के आधार पर पारित हो चुका है। बैठक में कुल 17 में से 14 एजेंडे पर चर्चा होगी।
बैठक को लेकर नगर निगम के विपक्ष के नेता ने अपना आक्रोश जाहिर किया है। इधर एजेंडा नंबर 4 में लाखेनगर में नक्सल हमले में शहीद डीएसपी आकाश गिरेपुंजे, वामन राव लाखे तथा वीर सावरकर की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव है, इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में पेयजल संकट, सिवरेज एवं सेप्टिक टेंक में सफाई कर्मियों के मौत का मामला भी गुंजेगा। यह बैठक काफी हंगामेदार होने वाली है।
नगर पालिक निगम से मिली जानकारी के अनुसार सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की स्थगित बैठक नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत की गयी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

