0-11 अप्रैल शनिवार को सुबह 11 बजे संजय नगर टिकरापारा में स्थित मूर्ति स्थल में पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। विश्व की दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लैसियर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय की जयन्ती दिनांक 11 अप्रैल 2026 शनिवार को प्रात: 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय के मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में रायपुर निवासी वीर शहीद राजीव पाण्डेय से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल में नियत दिवस को मूर्ति स्थल के प्रांगण का संधारण और मूर्ति स्थल प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 6 के सहयोग से की जायेगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

