0 विद्यार्थियों को सुखा-गीला कचरे के बारे में दी गई जानकारी
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के जगन्नाथ राव दानी शासकीय कन्या विद्यालय में नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के नए प्रावधानों से अवगत कराकर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन मुख्यालय से कार्यपालन अभियंता योगेश कडू एवं उप अभियंता कृष्णा राठी की उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को बताया गया कि नए एसडब्ल्यूएम नियम 2026 के अंतर्गत कचरे का अनिवार्य रूप से चार श्रेणियों—गीला, सूखा, विशेष देखभाल एवं सैनेटरी अपशिष्ट—में पृथक्करण किया जाना आवश्यक होगा।
विद्यार्थियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत लागू दो-डिब्बा प्रणाली पर अपनी अच्छी समझ का परिचय देते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
नगर निगम द्वारा चलाया गया यह अभियान बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

