0 बड़ा हादसा टल गया, पिकअप गिरी खाई में
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। दलपत सागर मार्ग पर आज दिन में एक बड़ा हादसा टल गया। पिकअप के चालक ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को ठोकर मार दी। उसके बाद कुछ ही दूरी पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। गणीमत रही कि पिकअप दलपत सागर में नहीं गिरी। इस स्थिति में ज्यादा नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दुर्घटना में लड़कियों को कुछ चोटें पहुंची है। पिकअप सवार दोनों लड़कों को भी चोट लगने की खबर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिटी कोतवाली टीआई लीलाधर राठोर ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पिकअप को खाई से निकाला जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

