नवी मुंबई ,08 अपै्रल ,। दिग्गज अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (ञ्जद्गह्यद्यड्ड) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। पिछले साल जुलाई में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘मॉडल वाईÓ को भारत में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में टेस्ला ने नवी मुंबई में अपना नया सुपरचार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। इस नए स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक मॉल के अंदर बनाया गया है, जिससे अब कार मालिक शॉपिंग और मनोरंजन के साथ-साथ अपनी गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकेंगे।
मॉल की पार्किंग में मिलेगी फास्ट चार्जिंग की सुविधा
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह नया सुपरचार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई के नेक्सस सीवुड्स मॉल में स्थापित किया गया है। भारत में टेस्ला का यह पहला ‘इन-मॉलÓ चार्जिंग स्टेशन है, जिसे मॉल के बी-1 पार्किंग एरिया में बनाया गया है। इस नई सुविधा के तहत कुल 8 चार्जर लगाए गए हैं, जो आसपास के टेस्ला कार मालिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होंगे। इससे पहले कंपनी गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई के अन्य हिस्सों में अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर चुकी है। टेस्ला अब पूरे देश में अपने सुपरचार्जर नेटवर्क को उन जगहों पर तेजी से बढ़ा रही है जहां लोग अपना खाली समय बिताते हैं, जैसे- हाईवे के रेस्ट स्टॉप, फूड कोर्ट और शॉपिंग मॉल।
महज 15 मिनट में 275 किलोमीटर तक दौडऩे के लिए तैयार
इस नए चार्जिंग स्टेशन को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां 4 वी-4 सुपरचार्जर (डीसी चार्जिंग) लगाए गए हैं, जो 250 द्मङ्ख तक की तूफानी स्पीड से कार को चार्ज करते हैं। इसके अलावा, 11 द्मङ्ख पावर वाले चार डेस्टिनेशन चार्जर भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि इस पावरफुल सुपरचार्जर की मदद से ‘मॉडल वाईÓ इलेक्ट्रिक कार को महज 15 मिनट चार्ज करने पर ही लगभग 275 किलोमीटर तक की बेहतरीन रेंज हासिल की जा सकती है।
मोबाइल ऐप से कंट्रोल और पॉप-अप स्टोर का शानदार अनुभव
टेस्ला अपने यूजर्स को एक बेहद एडवांस इकोसिस्टम दे रही है। टेस्ला के मोबाइल ऐप के जरिए कार मालिक न सिर्फ अपना नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं, बल्कि बैटरी को प्री-कंडीशन करने के साथ-साथ चार्जिंग स्टेटस की निगरानी और पेमेंट भी एक ही जगह से कर सकते हैं। इसके साथ ही, भारत में अब टेस्ला के नेटवर्क में 20 सुपरचार्जर और 14 डेस्टिनेशन चार्जर शामिल हो गए हैं। चार्जिंग स्टेशन के अलावा कंपनी ने नेक्सस सीवुड्स मॉल के एट्रियम में एक शानदार पॉप-अप स्टोर भी खोला है। यहां ग्राहक 59.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ‘मॉडल वाईÓ को करीब से देख सकते हैं, उसकी नई तकनीक को समझ सकते हैं और टेस्ट ड्राइव का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

