नई दिल्ली ,08 अपै्रल ,(आरएनएस)। इन 11 वर्षों में इस कल्याणकारी योजना के तहत ?40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ लोन वितरित किए गए हैं
12 करोड़ युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा दे रहे हैं
इनमे हर 3 में से 2 मुद्रा ऋण महिलाओं को मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कहा कि मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उघोग को नई शक्ति दी है।
ङ्गÓ पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उद्योग को नई शक्ति दी है। इन 11 वर्षों में इस कल्याणकारी योजना के तहत ?40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ लोन वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 12 करोड़ युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा दे रहे हैं। हर 3 में से 2 मुद्रा ऋण महिलाओं को मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।”
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

