कांकेर 8 अप्रैल (आरएनएस) उत्तर बस्तर कांकेर के सिकसोड़ थाना क्षेत्र में सट्टा के संगठित खेल पर पुलिस ने बड़ा वार करते हुए जंगल के बीच चल रहे अवैध सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया, कर्रेगांव के पास भर्री सागौन प्लांटेशन इलाके में चल रहे इस गुप्त सट्टा अड्डे पर 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और मौके पर रेड मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते और लोगों को लालच देकर सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन और एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई जहां थाना सिकसोड़ और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाकर घेराबंदी की और बिना मौका दिए आरोपियों को दबोच लिया, गिरफ्तार आरोपियों में राजेश बघेल पिता स्वर्गीय जयलाल बघेल उम्र 41 वर्ष निवासी कर्रेगांव स्कूल पारा, शेख शरीफ कुरैशी उम्र 52 वर्ष निवासी अंतागढ़ गढ़पारा और चंपालाल कोर्राम पिता स्वर्गीय श्याम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कर्रेगांव तरियापारा शामिल हैं जिन्होंने पूछताछ में सट्टा पट्टी लिखकर अवैध कमाई करना स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 सट्टा पट्टी, नगद 10,320 रुपए और 03 मोबाइल फोन (Realme, Oppo, Infinix) जब्त किए हैं जो सट्टा संचालन में इस्तेमाल हो रहे थे, इस पूरे मामले में थाना सिकसोड़ में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामजी तारामे, सहायक उप निरीक्षक तुमेश्वर साहू, एएसआई बकेश पटेल, आरक्षक सरजू नेताम, कार्तिक सीनेंद्र और महिला आरक्षक दीपा नाग की अहम भूमिका रही, कांकेर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जुआ और सट्टा जैसे अपराधों पर सख्ती जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें, क्योंकि आपकी एक सूचना अपराध की जड़ तक पहुंच सकती है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

