0 सौम्या चौरसिया एवं अन्य पर पैसे के लेनदेन का आरोप
रायपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले में आज एसीबी और ईओडब्ल्यू ने न्यायालय में चलाने पेश कर दिया है। चालान में पूर्व मुख्यमंत्री की सचिव रही सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव पर पैसे के लेनदेन का आरोप है।
एसीबी ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से विभिन्न आरोपों में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री विशेष सचिव रही सौम्या चौरसिया को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी, जिसमें कहा गया था कि सौम्या चौरसिया एवं अन्य के खिलाफ आरोप को लेकर चालान शीघ्र पेश किया जाए। इसी के तहत ईओडब्ल्यू ने 1500 पेज का चालान पेश कर दिया है।
एसीबी के अनुसार सौम्या चौरसिया को सशर्त जमानत मिली है। इस चालान के पश्चात इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। ज्ञात रहे कि शराब घोटाले वाले मामले में कवासी लखमा सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत मिलने के बाद बाहर आए हैं। वे कोर्ट के सशर्त नियमों का पालन कर रहे हैं। इसमें एक अन्य आरोपी पीसीसी का भी एक कर्मचारी शामिल है, इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी फरार है।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

