सूरजपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में नक्सलवाद के खिलाफ एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की भैयाथान इकाई ने नक्सलवाद की ‘प्रतिकात्मक शव-यात्राÓ निकाली।
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होने की घोषणा के समर्थन में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नक्सलवाद के अंत को दर्शाते हुए शव-यात्रा निकालकर संदेश दिया कि अब इस समस्या का खात्मा हो चुका है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे देश और समाज के लिए घातक बताते हुए समाप्ति पर खुशी जाहिर की।
इस प्रतीकात्मक शव-यात्रा के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश अब विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और नक्सलवाद जैसी समस्याओं से मुक्ति की ओर कदम बढ़ा चुका है।
फिलहाल, यह अनोखा प्रदर्शन सूरजपुर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

