सारगढ़-बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026 आरएनएस) कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त डॉ संजय कन्नौजे ने हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना में घोर उपहति के लिए मोटर वाहन अधिनियम प्रावधानों के तहत मृतक महादेव रात्रे की पत्नी सावित्री रात्रे निवासी सुवाताल तहसील सारंगढ़ के लिए क्षतिपूर्ति के रूप में रूपये दो लाख मंजूर किया है। यह दुर्घटना ग्राम हिर्री व सुवाताल के मध्य मेन रोड पर 13 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसमें महादेव रात्रे की मृत्यु अज्ञात वाहन के ठोकर मारकर भागने (हिट एण्ड रन) केस में हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

