सूरजपुर, 08 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में एसईसीएल की अधिग्रहित भूमि पर सर्वे के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सर्वे कार्य के दौरान ग्रामीणों और एसईसीएल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें सब एरिया मैनेजर विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल अधिकारी को तत्काल विश्रामपुर स्थित एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।
इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन की शिकायत पर रामानुजनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0

